TET-STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ बिहार (गोपगुट) के बैनर तले सैकड़ो संयमित किंतु आक्रोशित शिक्षक प्रशिक्षु समूह का सामना आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष भी ना कर सके ! प्रशिक्षु शिक्षकों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सामने जोरदार आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन व बिहार सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार नारेवाजी भी की गई। TSUNSS संघ एवं प्रशिक्षु शिक्षकों के नारे के बीच BSEB के परीक्षा नियंत्रक श्री सुरेश सिन्हा ने वार्ता के लिए प्रतिनिधि मंडल को आंमत्रित किया तथा परीक्षा नही होने पर खेद जताते हुए कहा कि किसी भी हालत में छठ के बाद परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
उक्त बातें TET-STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, बिहार (गोपगुट) के प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश प्रवक्ता सह पश्चिम चम्पारण जिला प्रभारी अश्विनी पाण्डेय नें दी !
जिसकी सूचना संघ के पश्चिम चम्पारण जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत नें दी !
*संगठन में शक्ति और संघर्ष से जीत*
उन्होने बताया कि यह TSUNSS बिहार (गोपगुट) संगठन एवं संघर्ष की जीत है !
बोर्ड द्वारा पुनः 28 अक्टूबर को विस्तॄत वार्ता हेतू संघ /प्रतिनिधि मंडल को बुलाया गया है तथा यह आश्वस्त किया गया कि 05 नवम्बर 2017 के पूर्व/ तक बोर्ड के वेबसाइट पर परीक्षा की पूर्ण जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति के रुप में प्रकशित कर दी जाएगी !
ज्ञातव्य हो कि D.EL.ED सत्र 2014-16/15-17 की लम्बित परीक्षा कराने हेतू TSUNSS बिहार (गोपगुट) संघ एवं प्रतिनिधि मंडल विगत कई माह से लगातार बोर्ड का चक्कर लगाता रहा लेकिन आश्वासन ही मिला जिससे शिक्षकों के धैर्य का बाँध टूट गया ।
संघ ,शीर्ष नेतृत्व एवं विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया !




Recent Comments