राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया। स्थानीय किसान भवन में रबी महोत्सव शिविर का आयोजन मंगलवार के दिन किया गया। इस कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ,कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए वीडियो श्री कुमार ने कहा कि जल जीवन हरियाली, जीरो टिलेज से गेहूं की बुआई,प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, आदि पर विशेष रूप से प्रकाश डाला ।वहीं कृषि पदाधिकारी श्री सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर काफी जोऱ दिया। उन्होंने कहा कि किसान वसुधा केंद्र में सीएससी केंद्र जाकर अपना पंजीकरण कराएं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो वे लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।उन्होंने कहा कि खेती को व्यवसाय बनाये एवं कम खर्च में अधिक उत्पादन नई तकनीक के आधार पर पर बल दिया ।उन्होंने किसानों से कहा कि बीज उपचार के माध्यम से किसान लाभ प्राप्त करें साथ ही मिट्टी का जांच अवश्य कराएं यंत्र से से खेती करने का आदत डालें ।कम समय एवं कम लागत से अधिक उत्पादन का लाभ उठा सकते हैं ।उन्होंने जैविक खेती पर काफी जोर दिया ।इस मौके पर पूर्व आत्मा अध्यक्ष कैप्टन आर एन सिंह ,अमलेश कुमार आदि सैकड़ों किसान शामिल रहे।




Recent Comments