सारण :छपरा विधायक के निरीक्षण के बाद छठ घाटों का साफ-सफाई के काम में तेजी


#दैनिक खोज खबर डेस्क
छपरा
छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता के निरीक्षण के बाद शहर के छठ घाटों को चकाचक बनाने का काम जोरों पर है।
इसी कड़ी में सोमवार को राजेंदर सरोवर की साफ सफाई की गई और सरोवर से कूड़े कचड़े को हटाया गया।ज्ञातव्य हो कि विधायक ने वहाँ स्वयं पुनः निरीक्षण की बात कहीं थी तथा सबंधित अधिकारी को जमकर फटकार भी लगाई थी।जिसका परिणाम सभी घाटों पर आज देखने को मिला।विधायक ने स्पष्ट किया था कि छठ महापर्व के दौरान कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अतिरिक्त शहर के अन्य सभी छठ घाटों की साफ सफाई का काम भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
आपको बता दे कि रविवार को छपरा के विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने राजेन्द्र सरोवर सहित कई छठ घाट का निरीक्षण किया था और साफ सफाई का निर्देश दिया था।




Recent Comments