
मोतिहारी बंगाली कालोनी में खोला गया ” ड्रीम फाउन्डेशन” द्वारा निशुल्क ओपन माइंड स्कूल
मोतिहारी पूर्वी चम्पारण:-ड्रीम फाउंडेशन के द्वारा मोतिहारी में पहला निशुल्क ओपन माइंड स्कूल गरीब बच्चों के लिए बंगाली कालोनी नंबर-1 में आज खोला गया।
जिस विद्यालय में स्वर्णना सिंह निशुल्क शिक्षा दे रही है जो खुद पढ़ते हुए भी बच्चों को पढ़ा रही है और उसका उद्देश्य
है कि गरीब बच्चों को पढ़ाएं और भारत जो शिक्षा के क्षेत्र में पीछे है उसे आगे बढ़ाएं।
ड्रीम फाउन्डेशन” द्वारा खोले गये निशुल्क ओपन माइंड स्कूल का 7 वर्षीय हर्षवर्धन प्रियदर्शी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
वही मौके पर अतुल कश्यप, देवेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, अमरेन्द्र कुमार, एन. आर. आई. पंकज कुमार भोजपुरी के साथ पढने वाले बच्चे उपस्थित थे। साथ ही अतुल कश्यप, और हर्षवर्धन प्रियदर्शी के द्वारा उपस्थित बच्चो के बीच कापी, पेन व मिठाई का वितरण किया गया।




Recent Comments