मोतिहारी :कंठ छपरा गांवमें घर से उठाकर ले गये गुंडे, किया सामूहिक दुष्कर्म

[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण] पूर्वी चंपारण के पीपरा थानाक्षेत्र के कंठ छपरा गांव में एक आशा समेत दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के साथ महिला थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक नीरू कुमारी व नगर थाना की दरोगा शशिकला ने सदर अस्पताल पहुंचकर गुरुवार को दोनों का बयान दर्ज किया है। आशा ने पुलिस को बताया है कि वह बुधवार की शाम वार्ड नंबर-आठ के केंद्र संख्या- 49 से टीकाकरण कर लौट रही थी। रास्ते में घर के पास ग्रामीण सुजीत शर्मा, कमलेश पासवान, भनई पासवान, ओमप्रकाश पासवान ने उसे दरवाजा के पास रोक लिया और घर में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस कारण से मेरी स्थिति बिगड़ गई।
वहीं दूसरी और आशा की पड़ोसी महिला ने भी अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने दरवाजे पर बैठी थी उसी समय ग्रामीण मालदेव पासवान, दया पासवान, मल्क पासवान, चांद खान व श्यामदेव पासवान आए व उठाकर घर में ले गए। उसके बाद बारी-बारी से रेप किया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया है।
दोनों महिलाएं एक गांव की, पहले से भी चल रहा विवाद पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों महिलाएं पड़ोसी हैं। दोनों का घर भी आस-पास है। दोनों परिवारों के बीच नाले का विवाद पहले से चल रहा है। इस बीच दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के परिजनों पर गैंग रेप का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच सूक्ष्म तरीके से कर रही है।
मोतिहारी (पूच.)पुलिस अधीक्षकजितेंद्र राणा:-पीपरा थाना के कंठ छपरा गांव में दो महिलाओं के साथ गैंग रेप किए जाने की सूचना मिली है। घटना बुधवार के रात की है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों परिवारों के बीच पूर्व से ही भूमि विवाद चल रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जा रही है। दोषियों की खोज की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।