मोतिहारी (पू.च.) हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ओलहा मेहता टोला पंचायत के मिश्र टोला में दहेज के लिए महिला की हत्य !!
✍”दैनिक खोज खबर” ऑन–लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:- मोतिहारी (पू.च.) हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ओलहा मेहता टोला पंचायत के मिश्र टोला में दहेज के लिए एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई।
सूचना पाकर अरेराज डीएसपी अजय कुमार मिश्रा व सहायक अवर निरीक्षक शिवकुमार साह ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मिश्र टोला में रूपा देवी की हत्या के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।
त्वरित कार्रवाई करते हुए घर को सील कर दिया है। रूपा मलाही थाना क्षेत्र के सिरनी मठिया निवासी नवल किशोर गिरी की पुत्री थी। नवल किशोर गिरी ने दामाद राकेश गिरि, समधी मिठू गिरि, समधन, जेठानी, ननद व परिवार के अन्य सदस्यों को हत्या के लिए जिम्मेवार ठहराया है। लेकिन अभी तक कोई आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है।
आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। बताया गया कि रूपा की शादी 14 मई 2015 को मिठू गिरी के पुत्र राकेश के साथ हुई थी। पहली दिसंबर 2017 को उसका दोंगा हुआ था। उसी समय से सोने की चेन, फ्रिज, वाशिंग मशीन के लिए ससुराल की ओर से उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था।
उन्होंने रुपये का इंतजाम होते ही उपरोक्त सभी सामान खरीद कर दे देने का ससुराल के लोगों को भरोसा दिया था। बावजूद उनकी पुत्री की जान ले ली गई।




Recent Comments