•मोतिहारी (पू.च.) सुगौली पैसेंजर ट्रेन में छापेमारी कर चार किलो चरस जब्त किया है।

दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क:-मोतिहारी (पू.च.) सुगौली सीमा शुल्क विभाग ने गुरुवार को पैसेंजर ट्रेन में गुप्त सूचना के अधार पर छापेमारी कर चार किलो चरस जब्त किया है। छापेमारी दल का नेतृत्व मोतिहारी कस्टम अधीक्षक सह सुगौली के प्रभारी कस्टम अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया है कि रक्सौल से मुजफ्फरपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55226 में चे¨कग के दौरान एक बोगी में प्लास्टिक बैग में छुपाकर रखे गए चार पैकेट में चरस को जब्त किया। इस दौरान कस्टम टीम को देख तस्कर फरार हो गया। छापेमारी टीम में कस्टम निरीक्षक हीरालाल साह, रामेश्वर राम व शैलेंद्र पंडित शामिल थे।