तरैया/सारण

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता जनक सिंह ने कहा कि लगातार हो रहे बारिस एवं अब आ रही बाढ़ की वजह से सबसे बड़ी क्षति किसानों की हुई है। जिनकी धान एवं मक्के की लगी फसल बर्बाद हो गई है।विधायक ने कहा कि इसके लिए किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। किसानों को फसल का मुआवजा जरूर मिलेगा।इसके लिए विधायक ने जिला कृषि पदाधिकारी से बात करके तरैया विधानसभा क्षेत्र के किसानों के हुई फसल क्षति के विषय में अवगत कराया एवं जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा यथाशीघ्र इन प्रखंडों में हुई क्षति का सर्वेक्षण कराकर के बाढ़ ग्रस्त घोषित करने एवं उचित मुआवजा देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही गई।उन्होंने कहा कि तरैया विधानसभा क्षेत्र के इसुआपुर,तरैया एवं पानापुर प्रखंड के लगभग सभी गांव में सैकड़ों हेक्टेयर की धान एवं मक्के की फसल प्रभावित हुई है। इस प्राकृतिक आपदा के रूप में आए कुदरत के कहर ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है।हालांकि इस संबंध में तीनों प्रखंडों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पत्राचार किया जाता रहा है लेकिन अभी तक किसी भी प्रखंड के कृषि पदाधिकारी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।