मैरवा उप डाकघर में तालाबंदी कर प्रदर्शन
#परवेज़ अख्तर/मैरवा (सिवान) :
जिले के मैरवा उप डाकघर में सोमवार को डाक कर्मियों ने वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
उन्होंने विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। मैरवा उप डाकघर समेत अधीनस्थ सहायक डाकघरों के कर्मी डाकघर में एकत्रित हुए। डाकपाल से मिलकर वेतन भुगतान की स्थिति बताने को कहा। डाकपाल राजेश यादव ने बताया कि उन्होंने डाक अधीक्षक को इस संदर्भ में पत्र लिखा था, लेकिन अभी तक वेतन खाते में नहीं पहुंचा है। यह सुनकर डाक कर्मी आक्रोशित हो गए और हो हल्ला करने लगे। डाकपाल ने उन्हें समझाने की कोशिश की।लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। बता दें कि अप्रैल महीने का वेतन अभी तक डाक कर्मियों को नहीं मिला है। साथ ही जनवरी 2018 से बढ़ा हुआ डीए का भुगतान भी नहीं हो रहा है। इसको लेकर डाककर्मियों में नाराजगी व्याप्त थी। दो दिन पहले डाक कर्मियों ने डाकपाल से मिलकर
वेतन भुगतान कराने का अनुरोध किया था। लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होता देख हुए आक्रोशित हो गए। डाकघर के कर्मियों और ग्राहकों को बाहर निकालकर ताला जड़ दिया। वे डाक घर के बाहर बैठ नारेबाजी करने लगे। डाक कर्मियों का प्रदर्शन शाम तक चला। कर्मियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो अपने आंदोलन को उग्र करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों को सातवें वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीण डाक सेवकों की मांग पूरी करने और कमलेश चंद्र की रिपोर्ट को लागू करने की मांगलिक शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।
—————-