ट्रेनों में यात्रियों को आरपीएफ ने पिलाया पानी
#परवेज़ अख्तर/सिवान:
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के आरपीएफ आइजी राजा राम के आदेश के बाद जंक्शन पर रोजाना ट्रेनों की महिला बोगी और दिव्यांग कोच में सवार यात्रियों को पानी पिलाने का काम किया।
सोमवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ के जवानों ने दिव्यांग कोच समीप पहुंच कर महिला यात्रियों की प्यास बुझाई। जंक्शन पर डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट एवं पुर्वांचल सहित अन्य ट्रेनें में महिला व दिव्यांग कोच में सवार यात्रियों को पानी पिलाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने अपने एसआई व जवानों को यात्री सुरक्षा व उनके प्यास को बुझाने के लिए प्लेटफॉर्म पर तैनात कर दिया। आरपीएफ के इस प्रयास को देखकर कोच में सवार महिला व दिव्यांग यात्रियों में खुशी देखने को मिली। मौके पर उप निरीक्षक परमेश्वर कुमार, उप निरीक्षक ओपी सिंह व जवान मौजूद रहे।
,;;;;;;;;;;;;;;;;;;;




Recent Comments