दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएसन पश्चिम चम्पारण जिला ईकाई एवं स्थानीय नगर के अस्पताल रोड स्थित नारायणी सुपरस्पेसलिस्ट ऑर्थोपेडिक अस्पताल के सौजन्य से विश्व अर्थराईटिस दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क बीएमडी जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से डॉक्टर उमेश कुमार द्वारा गरीब, बेबस व लाचार लोगो को लगातार निशुल्क सहायता प्रदान की जा रही है।आज इस शिविर का उद्घाटन बेतिया सदर एसडीओ विद्यानाथ पासवान ने किया। इस दौरान एसडीओ श्री पासवान का बीएमडी जाँच शहर के प्रख्यात हड्डी, जोड़, रीढ़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ0 उमेश कुमार द्वारा किया। इस अवसर पर सदर एसडीओ ने शुभकामना देते हुए डॉ0 उमेश कुमार को बधाई दिये ।उनके द्वारा गरीब के लाभ हेतु निःशुल्क जाँच शिविर के आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य समाज के लिए चिकित्सको की भूमिका अहम है। डॉ0 उमेश कुमार ने बताया कि 12 अक्टूबर 2018 के दिन पूरे विश्व मे यह दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य “जोड़ो को स्वस्थ्य कैसे रखे” एवं अर्थराईटिस बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक फैलाना है। डॉ0 श्री कुमार ने आगे बताया कि आधुनिक जीवनशैली के अपनाने से हड्डिया कमजोर हो रही है। जिसके कारण से जोड़ो का दर्द अब कम उम्र में भी एक आम समस्या बनती जा रही है। उन्होंने बताया कि जोड़ों के दर्द में नियमित धूप में आधा घण्टा कसरत करे, नियमित आधा लीटर दूध का सेवन करे, फ़ास्ट फूड, एल्कोहल, कोल्ड ड्रिंक्स, धूम्रपान से बचे, सही तरीके से बैठे, चुकोमुको नही बैठे, पलथी मारकर नही बैठे, आगे नही झुके, भारी समान नही उठाये, नियमित बीएमडी जाँच अवश्य करावे,नियमित कैल्सियम एवं विटामिन डी ,थ्री की टिकिया चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ले। इस अवसर पर दर्जनों मरीजो व अभिवाहको का मुफ्त जाँच किया गया। जरूरतमन्दों के बीच मुफ्त दवा वितरण भी किया गया। इस मौके पर डॉ0 रश्मि कुमारी, ई0 नंदलाल प्रसाद, ई0 पारस नाथ प्रसाद, रत्नेश्वर वर्मा, राजन पुसन व एसोसिएसन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।