
दैनिक खोज खबर/ सिवान।सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार पचरुखी प्रखंड के नारायणपुर व पपौर गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। सर्वप्रथम नारायणपुर में बने हैलीपैड पर जिलाधिकारी डा. आदित्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी सहित एनडीए नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया। साथ ही जिला पुलिस बल के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। तत्पश्चात सीएम ने जिले के विकास से जुड़ी 558.35 करोड़ की नौ विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने पचरुखी बाइपास मोहम्मदपुर मोड़ (एनएच 531) से छपिया-टेढ़ीघाट-गोपालपुर (एनएच 227) पथ के योजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण भी किया। साथ ही सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का जायजा लिया और पेंशन लाभार्थियों, जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय उपस्थित थे।
• पथ प्रमंडल अंतर्गत 120.48 करोड़ की लागत से 13.800 किलाेमीटर पचरुखी बाइपास मोहम्मदपुर मोड़ (एनएच 531) से छपिया-टेढ़ीघाट-गोपालपुर (एनएच 227) पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य
• पथ प्रमंडल अंतर्गत 18.26 करोड़ की लागत से 4.9 किलोमीटर भंटापोखर-जीरादेई पथ वाया जामापुर बाजार तक चौड़रीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास,
• पथ प्रमंडल अंतर्गत 67.47 करोड़ की लागत से 16.250 किलोमीटर सिवान -आंदर पथ का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास,
• बीएसआरडीसी के द्वारा 92.16 करोड़ की लागत से राज्य उच्च पथ संख्या 89 (बबुनिया मोड़-सिसवन रोड) पर सिवान यार्ड सिवान रेलवे स्टेशन से पचरुखी रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित लेवल क्रासिंग संख्या 91 स्पेशल (रेलवे किलोमीटर 386/36-38) के बदले आरओबी (सड़क ऊपरी पुल) का निर्माण कार्य का शिलान्यास,
• एनबीपीडीसीएल द्वारा 222.01 करोड़ की लागत से जिलान्तर्गत 220/132/33 केवी ग्रिड, उप केंद्र मैरवा एवं संबद्ध लाइन वे निर्माण का शिलान्यास,
• एनबीपीडीसीएल द्वारा 9.43 करोड़ की लागत से जिलान्तर्गत मशरख-महाराजगंज 132 केवी संचरण लाइन का द्वितीय सर्किट स्ट्रिगिंग एवं संबद्ध लाइन वे का शिलान्यास,
• एनबीपीडीसीएल द्वारा 8.49 करोड़ की लागत से सिवान ग्रिड उप केंद्र में 80 एमवीए ट्रांसफार्मर का अधिष्ठान कार्य का शिलान्यास,
• एनबीपीडीसीएल द्वारा 10.12 करोड़ की लागत से जिलान्तर्गत सोनकरा, आंदर में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र का निर्माण कार्य का शिलान्यास, तथा
• एनबीपीडीसीएल द्वारा 9.93 कराेड़ की लागत से जिलान्तर्गत माधोपुर, महाराजगंज में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र का निर्माण कार्य का शिलान्यास।




Recent Comments