पानापुर (सारण) थानाक्षेत्र के भोरहां पंचायत के वार्ड 13 की पंच चम्पा देवी पति चन्देवश्वर भगत की मृत्यु हो गई।मिली जानकारी के अनुसार पंच चम्पा देवी  लकवाग्रस्त होने के कारण काफी दिनो से बीमार थी।जिनकी निधन गुरुवार को उनके निवास स्थान मोरियां मे हो गई।उनकी मृत्यु पर सरपंच रूकसाना प्रवीण, उपसरपंच बबिता देवी,पंच पुन्यदेव राय,बबिता देवी,सरपंच पति मोखतार मियां,पूर्व मुखिया सभापति राय,जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह,रत्नेश कुमार भास्कर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।