सांसद रुडी पटना के पारस हॉस्पिटल पहुंचे, भेल्दी सड़क दुर्घटना में घायलों का पूछा कुशलक्षेम

छपरा (सारण):भेल्दी सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से जख्मी परसा बजरंग दल अध्यक्ष सोना बाबु तथा खरीदहां निवासी पदम पाण्डेय के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सोमवार को सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी तथा इनके साथ दीघा के भाजपा विधायक डा. संजीव चौरसिया ने पारस अस्पताल पटना पहुंचे । पारस अस्पताल के निदेशक से दोनों जख्मी लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद इलाज के संबंध में उचित सलाह निदेशक को दिये। सांसद रुडी ने मौके पर उपस्थित जख्मी लोगों के परिजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा भी दिया। मालूम हो की पिछले शनिवार को भेल्दी में हुये सड़क दुर्घटना में स्थानीय थानाध्यक्ष सहित तीन लोगो की मौत और आधा दर्जन लोग ज़ख़्मी हो गये थे। गंभीर रूप से ज़ख़्मी दो लोगो का इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है।इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह , उपाध्यक्ष चंदन सिंह , पंकज सिंह , परसा पश्चिमी मंडल के तूफान सिंह सहित अन्य भी थे।




Recent Comments