हिन्दु नववर्ष के उपलक्ष्य में निकाली गयीं शोभायात्रा

मढ़ौरा (सारण): प्रखंड के बाजार से हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गौरा बाजार से ख़बसी त्रिदेव मन्दिर, होते हुए महमदपुर, शारदा राय के टोला , नरहरपुर के रास्ते वापस गौरा लौटी, इस दौरान दौरान शोभायात्रा में सुसज्जित रथ में राम ,सीता,लक्ष्मण व हनुमान जी झांकी के साथ सैकड़ो की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, हर हर महादेव के नारे लगा रहे थे। इस दौरान गौरा ओपी पुलिस शोभायात्रा के साथ साथ सड़क की यातायात को जारी रखने में सहयोग करती दिखी।

कायर्क्रम में जिलाध्यक्ष राहुल मेहता, अध्यक्ष संजय राय,झूलन बैठा, सुजीत मांझी,अभिषेक कुमार,मनीष कुमार,रवि पटेल, अंकित ,सुजीत,विवेक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।