मांझी(सारण)। गत शनिवार को बेंगलुरु की फैक्ट्री में निर्माण कार्य के दौरान लोहे के एंगल से दबकर मारे गए मांझी तथा कोपा के मजदूरों को चार चार लाख की अनुग्रह राशि राज्य सरकार देगी। यह बातें पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक विजय शंकर दुबे ने डुमरी गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि चूंकि डुमरी के धर्मेन्द्र महतो तथा कोपा के प्रमोद महतो सहकारिता विभाग से रजिस्टर्ड मजदूर थे। इसलिए दोनों मजदूरों को राज्य सरकार से चार चार लाख का भुगतान होगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मांझी का कोई भी पीड़ित अनुग्रह राशि से वंचित नही रहेगा। उपस्थित लोगों की मांग पर उन्होंने मजदूर के घर को जोड़ने वाली सड़क की पीसीसी कराने की घोषणा की। मौके पर मृतक के पिता भरत महतो मुखिया संजीत साह अरविंद सिंह साधु दुबे जागा सिंह काली कुमार तथा सत्यम दुबे चन्दन कुमार आदि मौजूद थे।