
परसा(सारण)।बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रखंड के नियोजित शिक्षक शिक्षिका ने एक सूत्री मांग को लेकर प्रखंड के परवर्तनकारी प्राम्भिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष उमेश राय के नेतृत्व में सोमबार से अनिश्चित काल तक हड़ताल पर जाने का फैसला लिया।प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों ने विद्यालय में पठन पाठन बाधित कर बीआरसी में तलाबन्दी किया गया।तालाबंदी के उपरांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया।तालाबंदी के उपरांत सैकड़ो शिक्षक शिक्षिका द्वारा बिरोध मार्च निकाला गया।जो बीआरसी से दरोगा राय चौक हाई स्कूल चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुँची जहाँ शिक्षकों द्वारा प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी किया गया।वही मकेर प्रखंड के बीआरसी भाथा परिसर में शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर शिक्षक नेता नारेबाजी किया।




Recent Comments