◆ बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे, एक यात्री आंशिक रूप से जख्मी

तरैया, सारण। तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 मुख्य सड़क पर यात्रियों से भरी सिवान से पटना जा रही हिमगिरि ट्रेवल बस डेवढ़ी गांव के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और एक पेड़ को तोड़ते हुए मंदिर से जाकर टकराई। बस के अगले हिस्से में टूटा हुआ पेड़ का हिस्सा फसा हुआ है। गनीमत यह थी कि हादशे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटे आई जबकि एक यात्री आंशिक रूप से जख्मी हो गया जिसे निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराया गया। वहीं बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित है। इधर घटना के बाद मौके से चालक एवं उपचालक फरार है। सूचना पाकर मौके पर पहुची तरैया थाने की पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरे बस से उन्हें अपने गंतव्य स्थल तक भेजकर आगें की कार्रवाई में जुट गई है।