मुद्रा लोन के मामले में बैंकों के उदासीनता को लेकर रूडी ने संसद में उठाया सवाल

#दीपक कुमार सिंह /परसा (सारण) : बृहस्पतिवार को सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के परसा स्थित कार्यालय में नगर पंचायत परसा बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के अध्यक्षता में एन. डी. ए. कार्यकर्ताओं की बैठक की गई । बैठक में बेरोजगारों एवम् छोटे छोटे दूकानदार भाईयों के मुद्रा लोन से संबंधित बैंकों में लंबित बीस हजार आवेदन पत्र के बिषय को लोकसभा में मजबूती से उठाने के लिए धन्यवाद दिया गया । सांसद श्री रूडी ने बैंकों के उदासीन रवैये के कारण जरूरतमंद को मुद्रा लोन नहीं मिलने के बिषय को विस्तार से रखा । वर्तमान सत्र में प्रतिदिन सारण के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद महोदय के द्वारा जनहित के बिषय को मजबूती से रख रहे हैं । इससे पूरे क्षेत्र में हर्ष एवम् गर्व है । इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, जिला मंत्री बलिराम तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश ओझा, बी. डी. सी. मुकेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, मंडल महामंत्री शैलेश गिरि, संतोष कुमार शर्मा, रामजतन सहनी तथा सम्मानित एन. डी. ए कार्यकर्ता गण शामिल हुए ।