मुजफ्फरपुर में हॉर्लिक्स की बिक्री पर रोक, विटामिन डी के स्रोत पर है संशय
42 दिनों के बाद भी हॉर्लिक्स बनाने वाली कंपनी ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब, हॉर्लिक्स के शाकाहारी होने पर भी संदेह
विनीत कुमार
यदि आप भी अपने बच्चे को हेल्थ ड्रिंक के रूप में होर्लिक्स देते हैं तो रुकिए और सावधान हो जाइए। बिहार के मुजफ्फरपुर में हेल्थ ड्रिंक होर्लिक्स की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। हॉर्लिक्स की बिक्री पर यह प्रतिबंध उसके पैकेट पर दिखाए गए विटामिन मिनरल्स के अव्यय व उनके स्त्रोत को लेकर है।

मुज़फ्फरपुर में हॉर्लिक्स की बिक्री पर यह रोक ड्रग इंस्पेक्टर विकाश शिरोमणि के आदेश के बाद लगाई गई है। विकास शिरोमणि ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि होर्लिक्स के डिब्बे पर विटामिन D2 व D3 के स्रोत को ले जानकारी मांगी गई थी जिसका संतोषजनक जवाब नही मिला।

इस बारे में अधिकारी का कहना है कि हॉर्लिक्स में दिया गया विटामिन डी आखिर कहा से लिया गया है। क्या इसका प्लांट सोर्स (पौधे से) है या फिर एनिमल सोर्स (जानवर से)।
ड्रग इंस्पेक्टर को होर्लिक्स के वेजेटेरियन (शाकाहारी) होने पर भी संदेह है। ऐसे में इसका जवाब ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन से मांगा गया था मगर जवाब संतोषप्रद नही मिलने की स्थिति में मुजफ्फरपुर में होर्लिक्स की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गयी है।
श्री शिरोमणि ने इससे संबंधित जानकारी व कंपनी के जवाब को स्टेट ड्रग कंट्रोलर को भी भेज दिया है।

आपको बता दे कि ड्रग इंस्पेक्टर ने गत दिनों मुजफ्फरपुर के दवा मंडी में छापामारी कर करीब 400 दवा कंपनियों के दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दिया था।
मीडिया को ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि हमने ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन से जब जवाब मांगा तो सूचना क्रांति के इस दौर में भी कंपनी ने 42 दिन तक टाल मटोल के बाद जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हॉर्लिक्स विटामिन डी 2 अपने पैकेट पर अंकित करती है मगर सस्ती विटामिन डी पिलाती है जो अक्षम्य है। ड्रग इंस्पेक्टर विकास शिरोमणि ने बताया कि होर्लिक्स में चिकित्सकीय व प्रोफाइलेटिक गुणों के अवयव हैं इसके लिए कम्पनी को दवा नियामकों से लाइसेंस लेने की भी आवश्यकता होगी।

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर में हॉर्लिक्स की बिक्री पर यह प्रतिबंध ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 22 (i) & (d) के तहत लगाई गई है।
अब मुज़फ्फरपुर में होर्लिक्स की बिक्री एक संज्ञेय अपराध माना जायेगा और होर्लिक्स की बिक्री करनेवाले दुकानदारों पर भी कार्यवाई की जाएगी।
होर्लिक्स की बिक्री पर यह प्रतिबंध निश्चित ही ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन के लिए तगड़ा झटका है। हॉर्लिक्स की बिक्री बन्द होने से निश्चित ही इसके आदि हो चुके उपभोक्ताओं खासकर बच्चों को खासी परेशानी होगी।




Recent Comments