नपं ईओ का घेराव
#परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सिवान) : जलजमाव को लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे लोगों ने कार्यपालक अधिकारी का घेराव किया। नगर पंचायत ईओ से जलजमाव की स्थिति के बारे में विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने बताया। बाद में उन्होंने इस समस्या का समाधान निकालने का
आश्वासन दिया। ईओ ने नगर पंचायत अध्यक्ष से बात की। जेसीबी से जल निकासी ठीक कराने का काम शुरू किया गया। इसके बाद ईओ ने वार्ड संख्या सात और नौ का निरीक्षण कर जल जमाव की स्थिति का जायजा लिया।