राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-बेतिया l मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत भवन स्थित अकड़ाहा नदी के पुल में चनपटिया बारात से आ रही आल्टो कार ने मारी ठोकर, कार पर सवार तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से हुये जख्मी।सूचना पा कर मझौलिया थाना के जमादार बिपिन कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और तीनों को पुलिस गाड़ी पर लादकर मझौलिया पीएचसी लाया जहां बेहतर इलाज के लिए बेतिया एमजेके अस्पताल रेफर कर दिया।यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि यह घटना बीती रात्रि की है।घटना पारस पकड़ी बिसुनपुरवा मुख्य पथ में धोकराहा पंचायत भवन के समीप अकड़ाहा नदी पुल में चनपटिया पोखरा चौक से बारात वापसी के क्रम में बुलु कलर का आल्टो कार तीब्र गति से पुल में मारी ठोकर मार दी।जिससे तीनों कार सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायलों में सुगौली थाना के सुगौली गांव निवासी शम्भू शर्मा के पुत्र नरेश शर्मा, स्टेशन चौक पानी टँकी निवासी नागेन्द्र शर्मा के पुत्र बिट्टू कुमार, शत्रुध्न साह के पुत्र मुन्ना साह शामिल है।यह सभी सगौली बाजार से बारात चनपटिया पोखरा चौक गये थे वापसी में यह घटना हुआ।




Recent Comments