पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
 जिला के ऐतिहासिक मीनाबाजार में बेतिया पुलिस को भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद किया है ।इसकी पुष्टि करते हुए एएसपी मोहम्मद कासिम ने बताया कि नगर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की शहर में बिहार के सीमावर्ती इलाके उत्तर प्रदेश वह नेपाल से भारी मात्रा में शराब का खेप बेतिया आने वाला है। सूचना मिलते ही एस पी मोहम्मद कासिम ने एसडीपीओ सदर संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित किए जो छापामारी कर एस्कारपीओ सहित 918 लीटर शराब बरामद किए जिसमें 864 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पश्चिम करगहिया के जंगाली प्रसाद का पुत्र लालबाबू प्रसाद व रामकुमार जो सहोदर भाई हैं। हाटसरैया केशेरू आलम पिता अहमद आलम नाजनी चौक के नौशाद कुरेशी पिता गुफाम कुरैशी शामिल है। वही शराब का प्रमुख तस्कर जीउत जिनके घर से शराब बरामद हुआ है। वह पुलिस पकड़ से बाहर है। एसपी कासिम ने बताया कि उनके घर को एनडीपीएस एक्ट के तहत सरकार को सुपुर्द कर दी जाएगी। मौके पर रामविनय कुमार, रविन्द्र कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।