पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी )की ओर से छोटा गोपाल में पुलिस द्वारा किये गये झूठे मुक़दमें के खिलाफ घनघोर वर्षा के बावजूद विशाल प्रतिरोध सभा किया गया ।
   बकूलहर मठ के परचाधारियों को जमीन पर कब्जा को रोकने के लिए मठ के महन्त से मिलकर रंगदारी का झूठा मुकदमा परचा धारियों पर करके नाजायज तरीके से डराने धमकाने का काम कर रही है ।लेकिन दमन करके दलितों के हक को नहीं छीना जा सकता ।जबतक यह लाल झंडा रहेगा ,गरीबों के हक के लिए लड़ता रहेगा ।
    हम बिहार सरकार और जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि झूठे मुक़दमें वापस कर अविलम्ब परचाधारियों को जमीन कब्जा दिलाया जाय ।अन्यथा यह जनान्दोलन जारी रहेगा ।यह सभा मांग करती  है कि रंगदारी जैसे झूठा मुकदमा करने वाले डी एस पी सहित तमाम पुलिस कर्मियों को उच्च स्तरीय जांच कर बर्खास्त किया जाय ।
   सभा को बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के महा सचिव का.भोला प्रसाद दिवाकर ,पार्टी के जिला मंत्री का.प्रभुराज नारायण राव ,किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामा यादव ,जिला सचिव चांदसी प्रसाद यादव ,हरेंद्र प्रसाद ,बी के नरुला ,नीरज बरनवाल ,सीटू जिला मंत्री शंकर कुमार राव ,नौजवान सभा के जिला मंत्री म .हनीफ ,वशिष्ठ राय ,म .वहीद ,संजय पासवान ,राजू बैठा ,शिवनाथ राय आदि ने सम्बोधित किया ।सभा की अध्यक्षता का.जगरनाथ यादव ने किया ।