मार्च तक दौड़ेगी महाराजगंज- मशरक नई रेल लाइन पर ट्रेन #महाराजगंज मशरख नई रेलवे लाइन परिचालन को लेकर निरीक्षण #मुख्य प्रशासनिक रेल पदाधिकारी एलएम झा गोरखपुर से महाराजगंज रेलवे स्टेशन पहूंचे #उप मुख्य इंजीनियर रेल गोरखपुर विनोद कुमार सिंह पहूंचे #गोरखपुर से पहूंची रेल विभाग की टीम कर रही निरक्षण। #महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल,महाराजगंज जेडयू विद्यायक हेमनारायण साह भी रहे मौजूद ।

प्रवेज़ अख्तर / सिवान महाराजगंज – मशरख नई रेल लाइन परियोजना पर चल रहे कार्य को लेकर शनिवार दोपहर गोरखपुर से रेल विभाग की टीम पहुंचकर निरीक्षण कार्य किया। 3 जून 2003 को नई रेल लाइन परियोजना का आधारशिला तत्कालिक रेल मंत्री नीतीश कुमार ने रखी थी। तब से महाराजगंज- मसरख रेलवे लाइन पर कार्य चल रहा था, शनिवार हुए निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक रेल पदाधिकारी एलएम झा के अनुसार मार्च 2018 तक नई रेल लाइन पर ट्रेन चलना प्रारंभ हो जाने का उम्मीद है। रेलवे विभाग की टीम के साथ महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल महाराजगंज मशरख नई रेल लाइन परियोजना पर जल्द ट्रेन दौड़ाने की बातें कही। वही महाराजगंज जेडीयू विधायक हेमनारायण साह आवेदन देकर महाराजगंज में रेड पॉइंट की मांग की ताकि रेलवे कि खाली जमीन का उपयोग हो सके, और रेलवे को राजस्व की प्राप्ति हो सके वहीं कुछ लोगों ने दरौंदा में कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग की । महाराजगंज स्टेशन पर पहुंचे रेल विभाग की टीम से शहर के कुछ गणमान्य लोगों ने भी दारौदा में ट्रेन के ठहराव की मांग की मौके पर सांसद प्रतिनिधि मोहन कुमार पद्ममाकर, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संजय सिंह राजपूत, रिजवान उल्लाह उर्फ टुन्ना जी , मनोज कुमार त्यागी संतोष कुमार गुड्डू वार्ड पार्षद पति पवन गुप्ता, हरिशंकर आशीष ,ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ लोहा जी प्रेम प्रकाश जी आदि लोग मौजूद रहे।