टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में रामपुर महेश की टीम चार विकेट से विजयी घोषिततरैया(सारण)।02.01.2020/प्रखंड के रामपुर महेश गाँव के खेल मैदान में आयोजित टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को रामपुर महेश और अमनौर के बीच खेला गया।दोनों टीमो के कैप्टन के बीच जदयू नेत्री सह जे.पी. विश्वविद्यालय के सीनेट की सदस्य राखी कुशवाहा ने टॉस कराया।टॉस जीतकर अमनौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 92 रन बनाया।और रामपुर महेश टीम के सामने जीत के लिए 93 रनों का लक्ष्य रखा।जवाबी पारी खेलते हुए रामपुर महेश की टीम छः विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया और चार विकेट से शानदार जीत हासिल किया।रामपुर महेश की टीम को विजेता कप और अमनौर को उपविजेता का कप दिया गया।मैन ऑफ द मैच के रूप में रब्बेआलम को पुरस्कृत किया गया।उक्त मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शेखर सिंह बीडीसी नागेंद्र प्रसाद,मुखिया तारकेश्वर राय,अमित कुमार, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष गुरु वचन कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।