सिवान :गणतंत्र दिवस पर बड़े शान से लहराया तिरंगा
#स्कूली बच्चों समेत, प्रधानाचार्य, संस्थान प्रमुख, तथा पदाधिकारीयों ने तिरंगे को दी सलामी
#परवेज अख्तर /सीवान

महाराजगंज
बड़े ही शानो-शौकत से लहराया तिरंगा। महाराजगंज अनुमडंल मुख्यालय के अलावा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी तथा निजी शिक्षण संस्थानों में 69 वें गणतंत्र दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। पदाधिकारीगण , कर्मी, शिक्षक व छात्र-छात्राएं तथा अन्य संगठन के सदस्य भी गणतंत्र दिवस समारोह बड़े सानो शौकत से मनाया। झंडोत्तोलन के पूर्व स्कूली छात्र-छात्राओं ने सुबह में शहर के विभिन्न मार्गो में प्रभात फेरी निकाली भारत माता की जय वंदे मातरम गणतंत्र दिवस अमर रहे कि नारे लगाते दिखे गए। निर्धारित समय पर बच्चे विद्यालयों में एकत्रित हुए तब झंडोत्तोलन समारोह शुरू हुआ। वही महाराजगंज अनुुुमडंल के मुख्य समारोह बोर्ड मिडिल के मैदान मे हुआ जहाँ अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज मंजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीत कुमार प्रभात ने पुलिस बल एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह स्थल बोर्ड मिडिल खेल परिसर में भूमि उप समाहर्ता मधुसूदन प्रसाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार प्रखंड अंचल पदाधिकारी रवि राज की मौजूदगी में अनुमंडल पदाधिकारी ने ध्वजारोहण किया ध्वजारोहण के समय शहर के गणमान्य लोग थाना प्रभारी अरुण कुमार मंडल इंस्पेक्टर अभिनंदन मंडल, शक्ति शरण प्रसाद अभय कुमार सिंह राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। समारोह स्थल पर झांकिया निकाली गया। जिसमे महाराजगंज नगर पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत निकाली गई झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता सेनानी सीताराम सिंह, उमाशंकर प्रसाद मूर्ति स्थल पर ई.प्रमोद रजंन, अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ मंजीत कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डा. राजेश्वर प्रसाद सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय एसडीपीओ सजीत कुमार प्रभात, निबंधन कार्यालय नन्द प्रताप , गांधी शांति उद्यान में स्वतंत्रता सेनानी सुरेन्द्र सिंह, थाना परिसर प्रभारी अरुण कुमार मडंल, कर्पूरी प्रतिमा – सतेन्द्र ठाकुर, नगर पंचायत कार्यालय – अध्यक्ष राजकुमारी देवी, प्रखंड कार्यालय – प्रमुख गुलशन खातुन,अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय – प्रो.सुनीता सिह, गोरख सिंह महाविद्यालय – प्रो.अभय कुमार सिंह,आर्चाय सुदर्शन पब्लिक विधालय के प्रार्चाय डाॅ कैप्टन बी‌ऺऺ.के.सिह आरबीजीआर कालेज- प्रो. बीके पाण्डेय, चेतक आर्मी कोचिंग सेंटर – नागमणि सिंह, जदयू कार्यालय – विधायक हेमनरायण साह,सेंट जोसेफ स्कूल में निदेशक सीओ पुनुस, उमाशकर प्रसाद उच्च विद्यालय – ई. प्रमोद रंजन, राजकीय मध्य विद्यालय मे सीमा सिन्हा, उमाशकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल मे प्राचार्य रामकुमार, टेधरा पंचायत भवन – मुखिया डॉ. राजाराम राय, बलऊ पंचायत भवन पर मुखिया सुनील कुमार सिंह, पोखरा पंचायत भवन – मुखिया रमेश यादव, जिगरहंवा पंचायत भवन – मुखिया परमात्मा प्रसाद, शिवदह पंचायत की बस्ती में जिला पार्षद चंद्रिका राम, सहित विभिन्न बस्तियों में झंडोत्तोलन किया गया।
मुख्य समारोह स्थल बोर्ड मीटिंग खेल परिसर में सेंट जोसेफ मिशन स्कूल महाराजगंज सेंट्रल स्कूल महाराजगंज एंड मॉडर्न एकेडमी सरस्वती विद्या मंदिर ज्योति शिशु विद्या मंदिर सनराइज पब्लिक स्कूल सीवाईपीएम स्कूल, के बच्चों ने हिस्सा लिया।