सिवान :पप्पू हत्याकांड के आरोपी रॉबिन को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से अनुमति
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
सिवान: शहर के महादेवा ओपी क्षेत्र के वीएमएच स्कूल के सामने गली में पिछले 12 दिसंबर की देर शाम छात्र पप्पू यादव की हत्या के आरोपित रामपुर निवासी रॉबिन को 72 घंटे के लिए रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट ने पुलिस को आदेश दे दिए हैं। रॉबिन ने गत सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद महादेवा ओपी पुलिस उससे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के लिए आवेदन किया था। 
गुरुवार को सीजेएम कोर्ट ने 72 घंटे के लिए रिमांड पर लेने की अनुमति मिलने के बाद महादेव ओपी पुलिस रॉबिन को शुक्रवार को जेल से लेकर पूछताछ करेगी। गत बुधवार को इस मामले के मुख्य आरोपित ने भी सरेंडर कर दिया था। इसे भी रिमांड पर लेने के लिए आवेदन किया जा चुका है।