सिवान : जीबी नगर क्षेत्र के सुरवाला गांव के एक व्यक्ति को बंधक बना कर
उसके साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। थाना में दिए गए आवेदन
के मुताबिक शनिवार की रात्रि सुरवाला गांव निवासी लक्ष्मण महतो भोजन करने
बैठा था तभी गांव के अरुण महतो, अरुण महत़ो के पुत्र शैलेश कुमार एवं
अखिलेश कुमार तथा शंकर महतो के पुत्र अभिषेक कुमार और सत्येंद्र महतो गए
और उसके साथ गाली गलौज तथा मारपीट की तथा अपहरण करने की नीयत से अपने घर
लाकर बांध कर पीटा। तभी हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग जुट गए।
थानाअध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की
जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments