मारपीट में एक घायल
✍परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में शुक्रवार को टावर लगाने के दौरान राजू कुमार यादव और उमेश यादव के बीच मारपीट हो गई, इसमें राजू कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन और ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल राजू कुमार यादव ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर गांव के ही उमेश यादव, सिद्धार्थ यादव, सोनू यादव, रामबहादुर यादव समेत छह लोगों को आरोपित किया है।