सरपंच का निधन
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : चैनपुर ओपी के छितौली गांव में वाहन के धक्के से घायल नया गांव पंचायत के सरपंच राजद नेता हृदयानंद यादव की
मौत शनिवार की सुबह हो गई। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक सरपंच हृदयानंद यादव 12 अगस्त की सुबह अपने गांव के उत्तर प्रतिदिन की भांति सिवान-सिसवन स्टेट हाईवे 89 के किनारे टहल रहे थे तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन से धक्का लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें लगी थीं।




Recent Comments