प्राकृतिक के बिगड़ते मिजाज से किसान-मजदूर बदहाली के कगार पर – मुखिया संगम बाबा
असमायिक वर्षा व ओलावृष्टि से सारण जिले के किसान भी प्रभावित- संगम बाबा
तरैंयाँ के नारायणपुर पंचायत में मुखिया संगम बाबा ने कच्चा राशन-सब्जी का वितरण किया

तरैंयाँ ( सारण ) :- तरैंयाँ प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के मंदिर बाजार चौक तथा पोखरा के पास दलित बस्ती गाछी टोला में इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संगम बाबा ने सैकड़ों जरुरतमंदो के बीच कच्चा राशन-सब्जी का पैकेट वितरण किया । वहीं संगम बाबा ने बताया कि मजदूर-किसान जहाँ कोरोना की महामारी को लेकर आर्थिक तंगी को झेल रहे हैं वहीं प्राकृतिक के बिगड़ते मिजाज से भी आज किसान-मजदूर बदहाली के कगार पर हैं । वहीं असमायिक वर्षा व ओलावृष्टि के कारण सारण जिले के किसानों का भी बहूत ज्यादा क्षति हुआ है जिस पर संगम बाबा ने सरकार से कृषि इनपुट अनुदान योजना में सारण जिले को भी शामिल करने की बात कही । मौके पर विभिन्न टोलों में विक्की सिंह, गोल्डेन सिंह, रोहित विवेक सिंह, मुकेश चौधरी, प्रमोद साह, सोनू सिंह, सुनील तिवारी, मदन तिवारी, प्रमोद बाबा, नीरज सिंह, दीपक कुमार, निलेश सिंह, सतीश सिंह, रंजन, मुकुल, अमरदीप मौजूद थे ।




Recent Comments