● गाड़ी छोड़कर चालक हुआ फरार

गड़खा। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार में एक अनियंत्रित चार पहिया निजी वाहन से कुचलकर दुकानदार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अलोनी निवासी 50 वर्षीय राजनाथ राय अपने दुकान में बैठे थे। तभी छपरा की ओर से आ रही अनियंत्रित टाटा सुमो दुकान में घुस गई। जिसमें वह कुचलकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।टाटा सूमो कही शादी के छेका में जा रहा था तभी हादसा हुआ। वहीं आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल राजनाथ राय को इलाज के लिए गड़खा सीएचसी ले गए। जहां चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गई। मौत के बाद पुत्र प्रदीप कुमार पुलिस कुमार चुनमुन कुमार रीना देवी प्रेमा देवी का रो रो कर बुरा हाल था।पत्नी श्रीधर देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी।घटना की सूचना मिलने के बाद गड़खा पुलिस वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाना में लाई एवं शव की पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया।




Recent Comments