मारपीट की घटना में महिला सहित दो घायल
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार की रात हुई मारपीट में महिला समेत दो घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ गांव में रविवार की देर शाम दो पक्षों में हुई मारपीट में रामगढ़ निवासी काशीनाथ प्रसाद का पुत्र बिट्टू कुमार (20) घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर कचनार गांव में रविवार की देर शाम दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुई मारपीट में कचनार गांव निवासी यादो बैठा की पत्नी राजकुमारी देवी घायल हो गई। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
——




Recent Comments