एसडीपीओ ने किया पूर्व बीडीसी गोली कांड की जांच

【परवेज अख्तर/सिवान】;

गुठनी. एसडीपीओ जितेंद्र पांडे ने सोहगरा के पूर्व बीडीसी०पर जानलेवा हमला गोली कांड सहित कई घटनाओं का निरीक्षण किया. मंगलवार दोपहर श्री पांडे गुठनी पहुंचे. इसके बाद थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार को लेकर सोहगरा पूरब पट्टी पहुंचे. उन्होंने पूर्व बीडीसी सुधीर सिंह से उनपर हुई गोलीबारी के संदर्भ में जानकारी ली.गुठनी के टड़वा में हुई मारपीट व टेकनिया कुट्टी से दवा एजेंट से लूटपाट घटना की भी जांच पड़ताल कर लोगों से घटनाओं के संदर्भ में जानकारी ली.