
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05113/05114 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 14 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 15 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 10 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 05113 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को छपरा से 15.45 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 15.57 बजे, मशरख से 16.47 बजे, दिघवा दुबौली से 17.19 बजे, थावे से 18.50 बजे, तमकुही रोड से 19.22 बजे, पडरौना से 19.55 बजे, कप्तानगंज से 21.20 बजे, गोरखपुर से 22.40 बजे, खलीलाबाद से 23.16 बजे, बस्ती से 23.44 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 01.10 बजे, बुढ़वल से 03.03 बजे, सीतापुर से 04.55 बजे, शाहजहाँपुर से 07.02 बजे, बरेली से 08.00 बजे तथा मुरादाबाद से 10.00 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 14.25 बजे पहुँचेगी।वापसी यात्रा में, 05114 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 16.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 19.00 बजे, बरेली से 21.10 बजे, शाहजहाँपुर से 22.42 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 01.10 बजे, बुढ़वल से 03.17 बजे, गोंडा से 04.20 बजे, बस्ती से 05.50 बजे, खलीलाबाद से 06.27 बजे, गोरखपुर से 07.20 बजे, कप्तानगंज से 08.17 बजे, पडरौना से 08.57 बजे, तमकुही रोड से 09.32 बजे, थावे से 10.45 बजे, दिघवा दुबौली से 11.42 बजे, मशरख से 12.15 बजे तथा छपरा कचहरी से 13.20 बजे छूटकर छपरा 14.00 बजे पहुँचेगी।




Recent Comments