सारण/दरियापुर: डेरनी थाना क्षेत्र हरिहरपुर कोठी गांव में मामूली घर के विवाद में ससुर ने बहु को हत्या कर दी प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिहरपुर कोठी गांव निवासी जवाहर सहनी अपने खेत मे काम कर रहे थे इसी बीच घर में तीन गोतनी आपस मे बच्चों की बात लेकर उलझे हुए थे जिस पर सास ने सभी को फटकार लगाकर शांत रहने की सलाह दी जिस पर मृतिका ने बिरोध जताई उसी वक्त खेत से ससुर जवाहर सहनी वहां पहुंच कर मृतका को कड़ी फटकार लगायी तो मृतका चिंता देवी ने ससुर पर झाड़ू चला दी जिस पर ससुर जवाहर सहनी ने कुदाल के पिछले हिस्से से मार दी जिससे वह अचेत हो गई इसके बाद आनन फानन में गड़खा अस्पताल भी में ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया तब इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई इसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया वही ससुर जवाहर सहनी ने अपने को पुलिस के हवाले कर दिया मृतिका चिंता देवी के पति कृष्णा सहनी असम में काम करते है जिन्हें घर पर हुई घटना की सूचना दी गई तब वे वहां से घर आ रहे है वही मृतिका के दो नन्हे पुत्र है जिसमे बड़ा लड़का 9 साल का उज्जवल कुमार तो दूसरा 5 वर्ष का दीपक कुमार है मृतिका का नैहर भी सीवान जिले बारबे खुर्द है वहां भी सूचना दे दी गई है। मामले की प्रथमिकी दर्ज करने की करवाई नैहर या पति के आने के बाद ही होना है वैसे गिरफ्तार ससुर ने हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया*