
सारण/छपरा। जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के छपरा पटना मुख्य मार्ग पर अकबर पुर पंचायत के मानपुर व सुमेर पट्टी पट्टी पुल गांव के कुछ लोगों के बीच हुए मारपीट को लेकर रविवार की सुबह सुमेर पट्टी गांव के सैकड़ों लोगों ने सङक पर उतर आए और एनएच 19 को पूर्णतः जाम कर दिया ।जाम लगभग ढाई धंटे तक रही ।इस दौरान सङक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाईन लग गई जिससे लोगों को काफी कठिनाईयां उत्पन्न हुई ।बाद में दरियापुर व दिघवारा पुलिस के समझाने बुझाने पर कि दोषियों को यथाशीध्र गिरफ्तार किया जाएगा तब जाकर जाम हटा और यातायात शुरू हुआ । घटना के संबंध में मानपुर के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 8 जुलाई को मेरे गांव के चार लङका पट्टी पुल अन्डा लेने गया था जहां वहां के कुछ लोगों ने उन चारों के साथ मार पीट की जिसमें एक पुरण राय का पुत्र पंकज कुमार बुरी तरह से घायल हो गया था जिसका उपचार पीएमसीएच मे चल रहा है इस संबंध में थाने मे प्राथमिकी भी दर्ज की गई है, उसी के प्रतिशोध मे रविवार की सुबह सुमेर पट्टी गांव के कुछ लोग दिघवारा मछली लाने गए थे और वापस आने के क्रम में मानपुर गांव के निकट कुछ लोगों ने पट्टी पुल के लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पिटाई की जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया ।घायल कल्लू सहनी बताया जाता है जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया है बाकी किसी तरह से जान बचाकर अपने अपने घर पहुंच ग्रामीणों की इकट्ठा कर सङक पर उतर आए और यातायात को अवरुद्ध कर दिया ।पुलिस द्वारा यथाशीध्र दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और फिर यातायात शुरू हो सका।फिलहाल दोनों गावों में अभी भी तनाव बना हुआ है ।पुलिस कैम्प किये हुए है ।




Recent Comments