छपरा। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा पूर्व में घोषित अमनौर प्रखंड के ग्राम-तरवार, नगरा प्रखंड के ग्राम-रामपुर मठिया, बनियापुर प्रखंड के ग्राम-मानोपाली, इसुआपुर प्रखंड के डोईला बाजार कंटेन्मेंट जोन, जिसकी 14 दिन की अवधि पूरी हो गयी है और इस क्षेत्र से कोई नया व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाये जाने पर उस कंटेन्मेंट जोन को समाप्त घोषित किया गया है।