तरैया (सारण):

प्रखंड के चैनपुर गाँव मे सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हो गयी है।मृतिका धुपनाथ महतो की 13 वर्षीया पुत्री निशा कुमारी है।किशोरी अपने करकट नुमा अर्धनिर्मित घर में थी।कि अचानक शुक्रवार की सुबह एक करैत साप बिछावन पर आ गया।और युवती के अँगुली में काट लिया।जिससे युवती अचेत हो गयी।युवती का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में कर छपरा रेफर किया गया।युवती को छपरा से पीएमसीएच रेफर किया गया था। तबतक युवती की मौत हो गयी।ईधर ग्रामीणों ने साँप को पकड़ लिया था।लेकिन युवती की जान नहीं बच सकी।घटना के बाद गाँव मे सन्नाटा पसर गया है।घटना की सूचना पाकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव,वार्ड सदस्य राजेश कुमार सहित अन्य ने पहुँच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।