रसूलपुर(एकमा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव में सोमवार की रात्री चोरों ने तारकेश्वर सिंह के घर में घुसकर चोरी का असफल प्रयास किया।इस दौरान गृहस्वामी के हल्ला करने पर ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने लाकठ छपरा गांव निवासी सिराज महतो के पुत्र संजीत कुमार महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया मौके पर पुलिस ने कपड़ों से भरा एक बक्सा भी बरामद किया है।इस संबंध में गृहस्वामी ने मामला दर्ज कराया है।पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।