रेल प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर कई गाड़ियों का इन स्टेशनों पर दिया है अस्थायी ठहराव
विनीत कुमार, छपरा
सोनपुर में लगनेवाले कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने छपरा सोनपुर रेलखण्ड, सोनपुर मुजफ्फरपुर रेलखण्ड व हाजीपुर बछवाड़ा रेलखण्ड पर कई मेल एक्सप्रेस गाड़ियों का 1 मिनट का अस्थायी ठहराव 22 नवम्बर से 24 नवंबर तक दिया है।
रेल प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा पर सोनपुर में लगने वाले मेले व गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुवे इन मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव विभिन्न स्टेशनों पर दिया है।

सोनपुर छपरा सोनपुर रेलखण्ड पर इन ट्रेनों का 1 मिनट का दिया गया है अस्थायी ठहराव (22 से 24 नवम्बर तक)
—–
15027 अप हटिया गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस, 11123 अप बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस, 14007/14015/14017 मुजफ्फरपुर रक्सौल दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस का 1 मिनट का ठहराव परमानन्दपुर, नया गांव, शीतलपुर, अवतारनगर, बड़ा गोपाल व गोल्डिंगनज स्टेशन पर दिया गया है। इन तीनों गाड़ियों का स्थायी ठहराव दिघवारा स्टेशन पर है।
14649/14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस का 1 मिनट का ठहराव परमानंदपुर, नया गांव, शीतलपुर, दिघवारा, अवतारनगर, बड़ा गोपाल व गोल्डिंगनज में दिया गया है।
15028 गोरखपुर हटिया मौर्या एक्सप्रेस का 1 मिनट का अस्थायी ठहराव बड़ा गोपाल, शीतलपुर व नया गांव में दिया गया है। मौर्या एक्सप्रेस का स्थायी ठहराव छपरा कचहरी व दिघवारा स्टेशन पर है।
11124 ग्वालियर बरौनी मेल का 1 मिनट का अस्थाई ठहराव गोल्डिंगनज, बड़ा गोपाल, अवतार नगर, शीतलपुर, नया गांव व परमानंदपुर में दिया गया है। इस ट्रेन का स्थायी ठहराव दिघवारा स्टेशन पर है।
14650/14674 शहीद एक्सप्रेस का 1 मिनट का अस्थायी ठहराव गोल्डिंगनज, बड़ा गोपाल, अवतारनगर, दिघवारा, शीतलपुर, नया गांव, परमानंदपुर में दिया गया है।

सोनपुर मुजफ्फरपुर सोनपुर रेलखण्ड पर इन ट्रेनों का 1 मिनट का अस्थाई ठहराव (22 से 24 नवम्बर) दिया गया है
——
14007/14015/14017 मुजफ्फरपुर रक्सौल दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस व 15707 कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस का 1 मिनट का अस्थायी ठहराव राम दयालू नगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, भगवानपुर, सराय व घोसवार स्टेशन पर दिया गया है।
15202 रक्सौल हाजीपुर एक्सप्रेस, 13019 हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस, 18181 टाटा छपरा एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव राम दयालू नगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल व घोसवार स्टेशन पर दिया गया है।
11123 बरौनी ग्वालियर मेल का अस्थायी ठहराव राम दयालु नगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल व घोसवार स्टेशन पर दिया गया है।
18182 छपरा टाटा एक्सप्रेस, 14008/14018/14016 दिल्ली रक्सौल मुजफ्फरपुर सद्भावना एक्सप्रेस घोसवार, सराय, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालु स्टेशन पर 1 मिनट रुकेगी।
11124 ग्वालियर बरौनी मेल घोसवार, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की व रामदयालु नगर स्टेशन पर 1 मिनट तक रुकेगी।
11061 लोक मान्य तिलक टर्मिनस मुजफ्फरपुर पवन एक्सप्रेस घोसवार, सराय, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की व रामदयालु स्टेशन पर 1 मिनट के लिए रुकेगी।

सोनपुर हाजीपुर बछवाड़ा रेलखण्ड से जानेवाली 15210 अमृतसर सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस व 13106 बलिया सियालदह एक्सप्रेस का 1 मिनट का अस्थायी ठहराव चकसिकन्दर व सहदेई बुजुर्ग स्टेशनों पर दिया गया है।
नोट : यहाँ ध्यान रखने वाली बात है कि यात्रा के दौरान अप व डाउन साइड की ट्रेनों का अस्थायी ठहराव अलग अलग स्टेशनों पर दिया गया है। इसलिये यात्रा के दौरान इस बात का ध्यान रखें।
उपरोक्त सभी गाड़ियां अपने स्थायी ठहराव वाले स्टेशनों पर पूर्व की भांति रुकेंगी।
छपरा सोनपुर छपरा रेलखण्ड पर उपरोक्त किसी भी ट्रेन का अस्थाई ठहराव छपरा कचहरी स्टेशन पर नही दिया गया है। इस बात का ध्यान रखें।
सिर्फ मौर्या एक्सप्रेस (15027/15028) छपरा कचहरी में रुकेगी क्योंकि इस एक्सप्रेस ट्रेन का स्थायी ठहराव छपरा कचहरी स्टेशन पर है।




Recent Comments