सहभोग का हुआ आयोजन,पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन
जमुई। (संजीव कुमार सिंह) :
जिले में भगवान् चित्र गुप्त भगवान की पूजा अर्चना धूम धाम से मनाया गया । जमुई शहर सहित जमुई प्रखंड के इंदपै, गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर, चकाई प्रखंड सहित कई प्रखंड में भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना धूम धाम से मनाया गया । कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की आराधना में दिनभर डूबे रहे। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण और उसके बाद समाज के लोगों के बीच एक सहभोज का भी आयोजन किया गया है।

आयोजित सह भोज में कायस्थ समाज के सपरिवार पहुंचकर एक साथ भोजन किया और भगवान चित्रगुप्त से सुखी जीवन का आशीर्वाद लिया।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महासचिव डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि शीघ्र ही भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में मां दुर्गे की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। चित्रगुप्त पूजन समारोह में कायस्थ समाज के अतिरिक्त बहुत सारे लोग शामिल हुए और सह भोज का आनंद लिया। पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने भगवान चित्र गुप्त भगवान की पूजा अर्चना की । साथ ही विधायक कोष से मंदिर परिसर में लगाए गए सोलर लाइट का विधिवत उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर के भूमि पूजन से लेकर आज तक निरंतर भगवान के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंच रहा हूं और यह आगे भी जारी रहेगी। मौके पर जिला अध्यक्ष अविनाश सिन्हा, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिन्हा एवं अभिषेक सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद, राकेश कुमार रंजन, मनोज कुमार पप्पू, विपिन सिन्हा, अमित सिन्हा, पुरुषोत्तम प्रकाश, ऋतुराज सिन्हा, राजकिशोर सिन्हा, नीरज सिन्हा, रामप्रकाश प्रसाद, जितेंद्र सिन्हा सहित आदि उपस्थित थे ।वही दूसरी ओर जमुई के शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री राम अपार्टमेंट , इंदपे स्थित कायस्थ टोला में आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से मनाया गया। साथ ही चित्रांश परिवार के लिए सहभोज का भी आयोजन किया गया। समारोह में शास्त्री कॉलोनी, कल्याणपुर, सिरचंद नवादा, सतगामा, कृष्णपट्टी के हजारों कायस्थ परिवार ने हिस्सा लिया। शाम 6 बजे चित्रगुप्त जी की आरती भी की गयी जिसमें कायस्थ समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। शास्त्री कॉलोनी पूजा समिति में संचालन के तौर पर संजू सिन्हा, सूर्यप्रकाश सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, मुकेश कुमार बबलू, विवेक कुमार सिन्हा, संतोष सिन्हा, अंकित सिन्हा, सत्येंद्र सिन्हा, रामशंकर प्रसाद सिन्हा, विवेक कुमार लक्की थे। साथ ही पूजा में संजय कुमार सिन्हा, सुशांत शेखर, राजकुमार, इंदूभूषण सिन्हा, मृणाल शेखर सहित सैकड़ों कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे। इधर सदर प्रखंड के इंदपे ग्राम में चित्रगुप्त पूजन समारोहपूर्वक किया गया । गांव के कायस्थ टोला में पंडाल लगाकर प्रतिमा स्थापित कर कलम के देवता महाराज चित्रगुप्त की पूजा की गयी । इस मौके पर ग्रामीण चंद्रमौलेश्वर प्रसाद सिन्हा ,शेखर सिन्हा ,भानु शेखर ,चंद्रमौलेश्वर ,चंदन प्रकाश सिन्हा ,आयुष , पियूष , सोनल , मोनल , भास्कर , लाडो , विधु शेखर सिन्हा सहित दर्जनों ग्रामीण लगे हुए थे ।