मढ़ौरा चीनी मिल की जमीन पर अतिक्रण हटाने के लिये प्रशासन शनिवार को करेगी कारवाई

मढ़ौरा,सारण ।
चीनी मिल की जमीन पर कब्जा कर पिछले कई महीने से दुकान चला रहे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ आज प्रशासन कारवाई करेगी । मिल की जमीन से अतिक्रमण को हटाने के लिए अंचल कार्यालय ने पुर्व से 15 फरवरी की तिथि तय कर दी थी और ओस आशय की उद्घोषणा भी करवा दी है । इस दौरान विधि व्यवस्था की समस्या की आशंका को लेकर सीओ ने एसडीओ मढ़ौरा को पत्र भेज पुलिस बल व दण्डाधिकारी उपलब्ध करने की मांग कर चूके है । इसके पूर्व भी सीओ ओमप्रकाश के द्वारा एसडीओ को भेजे गये पत्र में भेजा गया था और कहा गया था कि मढ़ौरा उत्तर, थाना नम्बर 143 खाता नम्बर 5 सर्वे नम्बर 26 चीनी मिल की जमीन है । अतिक्रमण वाद संख्या 6/2019-20 के पारित आदेश के आलोक में उक्त जमीन से अतिक्रमण को हटाना है । सीओ ने दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में महिला,पुरुष पुलिस बल उपलब्ध करने की मांग की है I
कब्जामुक्त कराने को लेकर दुसरी बार जारी हुई तिथी
बंद पड़ी चीनी मिल की मुख्य बाजार से उत्तर जमीन पर कब्जा जमाएं स्थायी, अस्थायी रूप से अतिक्रमण करने वाले 35 लोगों को चिन्हित कर अंचल कार्यालय ने ढेड साल पहले ही नोटिस दिया था । इसके पहले भी प्रशासन ने पिछले वर्ष नौ दिसम्बर की तिथी तय की थी । तब सोनपुर मेला उद्धाटन को लेकर पुलिस बल उपलब्ध नही हो सका था तो मामला टल गया था । मिल की जमीन को कब्जामुक्त करने के लिये पुन 15 फरवरी की तिथि तय की गई है ।
अंचल कार्यालय से जारी नोटिस में चिन्हीत कब्जाधारी का नाम
अंचल कार्यालय ने गढ़देवी चौक से सोनापट्टी तक मुख्य सड़क से सटे पूर्व और पश्चिम में जिन्हें नोटिस जारी किया था उन लोगों में – कामेश्वर प्रसाद, विकाश कुमार सिंह, आलोक सिंह,अखिलेश सिंह, बच्चा सिंह, रामायण राम, नथुनी प्रसाद, शत्रुध्न प्रसाद, किशोर राम, धनेश मिश्रा, दिनेश राय, द्वारिका राम, युगेश साह, सर्वेश राम, टिंकू चौधरी, राकेश बैठा, शिव कुमार, अवधेश गिरि, अंगत मालाकार, श्याम बाबु, मन्नी लाल, जय मंगल साह, हरदेव मांझी, राम शरण राम, विश्वनाथ साह, प्रवीण आनंद, बुधन मांझी, केशव मांझी, उपेन्द्र मांझी, दशरथ ठाकुर, कामख्या साह, अवधेश ठाकुर, भीष्म साह, प्रदीप ठाकुर, संदीप शर्मा का नाम शामिल है ।

क्या कहते है एसडीओ-
चीनी मिल की जमीन पर कब्जा और अतिक्रमण को लेकर अंचल कार्यालय पूर्व में ही नोटिस कर चुकी थी । अतिक्रमण खत्म करने के लिए दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त कर पुलिस बल जिला से मांगा गया है । अंचल प्रशासन द्वारा तय तिथि को मिल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा ।
– विनोद कुमार तिवारी ,एसडीओ मढ़ौरा




Recent Comments