141 विधानसभा धौराहरा क्षेत्र में विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के काले कारनामों का एक और भंडाफोड़
हसन आब्दी
Edited by azad nab
धौरहरा / खीरी 18 जुलाई। जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत बाला प्रसाद अवस्थी विधायक 141 विधानसभा क्षेत्र धौराहरा के विरुद्ध स्थानीय थाना ईसानगर में दर्ज मुकदमे के संबंध में मांगी गई सूचना पुलिस विभाग ने दी अधूरी सूचना.
प्राप्त सूचना के अनुसार कई संगीन धाराओं में इनके विरुद्ध मुकदमा थाना ईसानगर खीरी में पंजीकृत है विधायक होने के कारण इसकी विवेचना विशेष अपराध अनुसंधान शाखा लखनऊ द्वारा की जा रही है।
पीड़ित को अभी तक न्याय नहीं मिला इसी संबंध में जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत की गई कार्यवाही का पूर्ण विवरण व अपराधी को जेल कब भेजा जाएगा संबंधित सूचना लखनऊ अनुसंधान केंद्र से मांगी जा चुकी है
जब आरटीआई कार्यकर्ताओं अवध किशोर मिश्र व श्याम किशोर मौर्य के द्वारा विधानसभा क्षेत्र मोहम्मदी 144 व विधानसभा क्षेत्र धौराहरा 141 खीरी में विधायक विकास निधि के अंतर्गत कराए गए कार्यों का विवरण जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत मांगा गया तब विधायक बाला प्रसाद अवस्थी आरटीआई कार्यकर्ताओं को फर्जी केस में फंसाने का षड्यंत्र रच दिया गया था




Recent Comments