शिक्षकों के साथ उनके परिवार भी मांग के पक्ष में धरना पर बैठे
शिक्षक हड़ताल का 11वां दिनशिक्षकों के साथ उनके परिवार भी मांग के पक्ष में धरना पर बैठे
मढ़ौरा , सारण । शिक्षक हड़ताल के ग्यारहे दिन नियोजित शिक्षकों के साथ उनका परिवार और बच्चें भी शामिल हुये । हड़ताली शिक्षक अपने परिवार और बच्चों के साथ मढ़ौरा बीआरसी परिसर पर धरना पर बैठे और अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की । शिक्षकों ने कहा कि वे समान कार्य,समान वेतन के अपनी मांग पर अडिग है । सरकार को उनकी मांग माननी होगी । अपने परिवार और बच्चों को सामने रख शिक्षकों ने परिवार की परिवरिश, बुढ़े मां बाप का इलाज और बच्चों की पढ़ाई की समस्या को सामने रखा । कहा कि सरकार की दोहरी नीति से वे प्रताड़ित है एक ही काम के लिये सरकार अलग अलग वेतन देकर उनके परिवार और बच्चों का भविष्य खराब कर रही है । शिक्षकों ने सरकार को मानवीय आधार पर इसे गंभीरता से लेने का अहवान किया और समान वेतन देकर शिक्षकों को सम्मान देने की मांग की । शिक्षकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षक मजबुत है वे सरकार के दबाव में नही आयेगे और अपना हक लेकर ही रहेगे । शिक्षक हड़ताल में बहुआरा पंचायत के मुखिया पप्पु सिंह, उपमुखिया परसुराम सिंह, रामपुर पंचायत के मुखिया राकेश कुमार सिंह, नरहरपुर पंचायत के बीडीसी शैलेन्द्र सिंह भी पहुंचे । इनलोगों ने शिक्षकों के हड़ताल को अपना समर्थन दिया और सरकार से इनकी मांग पर विचार करने को कहा । जेपी सेनानी शम्भू सिंह, श्यानंदन बिद्रोही ने भी बीआरसी पहुंच कर शिक्षकों का समर्थन करते हुये उनका अवाज बुलंद किया । आगत अतिथियों का स्वागत शिक्षक नेता सूर्यदेव सिंह ने किया जबकी अध्यक्षता समसुदौला सिद्दीकी ने की । इस अवसर पर शिक्षक सानंद श्रेयस्कर, अंकित कुमार सिंह, कुन्दन कुमार, सुनील दिवेद्वी, कमलकिशोर , शैलेन्द्र प्रसाद, रंजीत कुमार यादव, सुजाता कुमारी, रंजीता कुमारी, विभा कुमारी, अंजली कुमारी, संध्या कुमारी सहीत दर्जनों शिक्षक व उनका परिवार उपस्थित था ।




Recent Comments