मां की ममता हुई शर्मसार, महिला ने दो मासूम बच्चों को सरयू नदी मेंं फेंक मार डाला
▶शराबी पति से तंग महिला ने तीन बच्चों के साथ सरयू नदी मेंं कूद खुदकुशी की प्रयास करने मेंं लगी महिला को एक बच्ची के साथ लोगों ने बचाया
मांझी(सारण): बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के जय प्रभा सेतु से अपने शराबी पति से तंग आकर एक महिला ने दो मासूम बच्चों को सरयू नदी में फेंक दिया। जबकी नदी मेंं कूद जान देने की प्रयास कर रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।जिससे एक सात वर्षीय बच्ची की जान तो बच गयी।लेकिन इसके पहले महिला ने मां की ममता को शर्मसार करतें हुये अपने दो मासूम संतानों को नदी मेंं फेंक चुकी थी। मां की ममता को इस महिला ने शर्मसार कर हृदय को झकझोर देने वाली घटना को अंजाम दे कर मां के ममत्व को कलंकित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मांझी थाना क्षेत्र के जय प्रभा सेतु से अपने शराबी पति से तंग आकर एक महिला ने पहले अपने छोटे-छोटे दो मासूमों को पुल से सरयू नदी में फेंक दी । फिर खुद एक औऱ सात वर्षीय बच्ची को पकड़ पुल से कूदने के प्रयास मेंं लगी थी कि लोगों कि नज़र पड़ी औऱ ग्रामीणों ने महिला को पकड़ खुदकशी से बचा लिया।खुदकुशी कि प्रयास कर रही महिला ताजपुर पंचायत के झखरा गांव निवासी अमरजीत राम की पत्नी मनोरमा देवी बतायी जाती हैं।नदी मेंं फेंके गये बच्चों मेंं डेढ़ साल का पुत्र प्रिंस औऱ पांच वर्ष की पुत्री निशा हैं। जबकी तीसरी पुत्री सात वर्षीय अर्चना को महिला के साथ लोगों ने पकड़ कर जान बचा ली। वहीं स्थानीय मछुआरों ने फेंके गये बच्चों की काफी खोजबीन किया। लेकिन कुछ भी आता पता नहीं चल पाया।सूचना पर मांझी पुलिस ने महिला को हिरासत मेंं ले लिया था।महिला ने मौके पर भीड़ को बताया की मेरी शादी अमरजित राम से ग्यारह वर्ष पूर्व मेंं हुयी थी।शराबी पति की पिटाई औऱ ससुराल की प्रताड़ना से आजिज आ चुकी थी।बुधवार को अपने मायके सिताब दियारा के आलेख टोला निवासी ललन राम के घर जा रही थी। इसी बीच उनका दिमाग बदला औऱ घटना को अंजाम देने का मन बना ली। इस सम्बंध मेंं थानाध्यक्ष अनुज पांडे ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।