मांडलगढ़ राजस्थान उपचुनाव:-🛑विवेक धाकड के पक्ष में प्रचार 🛑

मांडलगढ़ [ दिलीप मेहता ]..नगर में आज महिला कांग्रेस द्धारा डोर टू डोर कांग्रेस प्रत्याक्षी विवेक धाकड के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा है । पालिका उपाध्यक्ष अनिता सुराणा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओ ने पालिका क्षैत्र में दौरा कर कांग्रेस को ‘ हाथ ‘ के निशान पर मत देकर धाकड को विजयी बनाने का आव्हान किया । साथ ही कांग्रेस प्रत्याक्षी विवेक धाकड आज आमां , सुठेपा , बरूंदनी क्षैत्र में जनसम्पर्क कर रहे है।

कल नामांकन उठाने के अंतिम दिन बाद से प्रचार प्रसार में गति आयेगी। वहीं निर्दलिय प्रत्याक्षी गोपाल मालवीय की मान मनुहार करने कल देर शाम तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी सलावटिया पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। मालवीय भी ऊपरमाल क्षैत्र में प्रचार प्रसार कर रहे है। भाजपा प्रत्याक्षी शक्तीसिंह हाडा भी आज ऊपरमाल के आरोली , नयानगर , सलावटिया , चांदजीकीखेडी व तिलस्वां , कास्यां के दौरे पर जनसम्पर्क कर रहे है ।