•अधिवक्ता प्रिया शर्मा राजस्थान विमेन अचीवमेंट अवार्ड 2018 से सम्मानित हुई

• पूर्व मे भी प्रिया शर्मा लेखिका को कई सम्मान से नवाजा गया है।

•लेखिका प्रिया शर्मा ने अपनी पहली पुस्तक राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कल्याण सिंह को भेंट भी की है।

•प्रिया शर्मा नये युवा और युवती के लिए प्रेरणा स्रोत है ।

शक्ति फिल्म प्रोडक्शन के तत्वाधान मे राजस्थान वीमन अचीवमेंट अवार्ड 2018 का आगाज आयोजक अम्बालिका राज द्वारा किया गया ।इस अवसर पर समाज सेवा मे सराहनीय काम करने वाली 56 हस्तियो को अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप मे पद्म श्री गुलाबो सपेरा सहित गणमान्य अतिथियो की मौजूदगी मे गोल्ड मेडलिस्ट एडवोकेट प्रिया शर्मा को राजस्थान वीमन अचीवमेंट अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया ।पूर्व मे भी प्रिया शर्मा लेखिका को फरवरी 2018 मे अपनी पुस्तके जीएसटी एक विश्लेषण एवं प्रियाज जी के शॉर्ट ट्रिक्स पुस्तक के लिए राजस्थान के ” विवेकानंद गौरव सम्मान ” से सम्मानित की जा चुकी है ।

आपको यहाँ बता दे कि प्रिया राजस्थान के जयसिंह पुरा खोर की निवासी है जो जज बनकर लोगो की सेवा करना चाहती है ।