पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
जिला के इंडो-नेपाल पर जब से नितीश सरकार ने शराबबन्दी किया है। तब से बॉडर पर शराब की तस्कर बढ़ती जा रही है। हालांकि की सीमावर्ती थाना एवं बॉडर पर तैनात एसएसबी 44 बटालिएन पूरी तरह तस्कर पर लगाम लगाते हुए तस्कर को दबोच रही है। गत रात 7 बजकर 30 मिनट के करीब नेपाली शोफिया शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार किये गए है। इस कांड की पुष्टि करते हुए एसएसबी 44 बटालिएन के डिप्टी कमाण्डेंट अंजय कुमार रजक ने बताया की एसएसबी 44 बटालिएन टीम लीडर आई एन एस पी/जीडी ज्ञानेश्वर सिंह के नेर्तृत्व में गुप्त सुचना के आधार पर 19:30 बजे इनरवा इंडो-नेपाल बॉडर पर पिलर संख्या 419/11 सक्रोल के समीप 145 बोतल नेपाली शोफिया शराब के साथ 2 तस्कर सहित तस्करी उपयोग में लाई जाने वाली 2 मोटरसाईकिल भी जब्त किया गया है।145 बोतल नेपाली सोफिया शराब की कीमत 14,500 एवं ग्लैमर मोटरसाईकिल की कीमत 45 हजार तथा बाजाज डिस्कवर मोटरसाईकिल की कीमत 36,500 रुपया कुल जब्त समाग्री की कीमत 96 हजार आकि गई है। तस्करी करने वाले शिकारपुर थाना के मानवारी निवासी शम्भु ठाकुर पिता भगत ठाकुर एवं पोहरा लकरौता निवासी रविन्द्र राम पिता जगरनाथ राम को गिरफ्तार किया गया है। जब्त समान एवं तस्कर को इनरवा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।




Recent Comments